About darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com : टेकसेवी.कॉम एक तकनीकी वेबसाइट है, जहाँ आपको दैनिक जीवन में काम आने वाली तकनीकी और उससे जुड़ी समस्याओं का सरल भाषा में समाधान मिलता है। इस वेबसाइट पर आपको जटिल तकनीकी विषयों का सरल भाषा में एक्सप्लेनेशन, ट्यूटोरियल्स, रिव्यूज, टेक न्यूज, टिप्स एण्ड ट्रिक्स के साथ-साथ मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, इंटरनेट, वर्ल्ड वाइड वेब (www), नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी और दैनिक जीवन में काम आने वाली तमाम तरह की टेक्नोलॉजीज के बारे में सही और विश्वसनीय जानकारी मिलती है। साथ ही ब्लॉगिंग, वेब डिजायनिंग और SEO से जुडी जानकारी भी मिलती है।
टेकसेवी डॉट पर आपको हमेशा सही, सटीक और तथ्यपरक जानकारी मिलती है। इसका एक-एक आर्टिकल हफ्तों की मेहनत और गहन रिसर्च के बाद लिखा जाता है। उसके बाद भी अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो उसे लगातार Update किया जाता है। हम कभी भी आधी-अधूरी और गलत जानकारी पोस्ट नहीं करते। अगर हमारे पास समय का अभाव होता है तो हम आर्टिकल को पोस्टपोन कर देते हैं। पर जल्दबाजी में आधी-अधूरी और गलत जानकारी नहीं देते। भले ही महीने में एक आर्टिकल ही पब्लिश न हो।
असल में इस वेबसाइट को बनाने के पीछे मकसद ही यही है कि जो भी पाठक इस वेबसाइट पर आए, उसे सही और सटीक जानकारी मिले। ताकि उसके मन में कोई शंका न रहे। हम हमेशा यही कोशिश करते हैं कि हम जिस भी विषय पर लिखें, उस पर पूरी जानकारी दें। और ऐसी भाषा का प्रयोग करें, जो सबको समझ में आए। साथ ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म मुहैया करवाऐं, जो पूरी तरह सुरक्षित (Secure) और विश्वसनीय (Reliable) हो। यही वजह है कि आज पाठक हम पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। और उनका विश्वास (Trust) ही हमारी सबसे बड़ी कामयाबी है।
About Us
हम अर्थात् टेकसेवी डॉट कॉम (darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com) एक हिन्दी भाषी तकनीकी वेबसाइट है, जो ऑनलाइन वेब डायरेक्टरी में टेक्नोलॉजी केटेगरी के अंतर्गत darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com के नाम से रजिस्टर्ड है। पूरा विवरण इस प्रकार है :- About darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com
वेबसाइट का नाम | टेकसेवी (Techsevi) |
वेबसाइट का पता (यूआरएल) | www.darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com |
भाषा / लिपि | हिन्दी / देवनागरी |
श्रेणी | तकनीकी |
उप–श्रेणी | लेखन एवं प्रकाशन (ब्लॉग) |
स्थान | राजस्थान (भारत) |
About Techsevi Logo
यह darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com का Short Logo और Fevicon/Icon है, जिसमें कई सारे चिन्ह और संकेत छिपे हुए हैं। जैसे कि बैकग्राउंड में कल-पुर्जे, लोगो के Text में मशीनी उपकरण, एक संतुष्टि वाली प्यारी-सी Smile (मुस्कान) और उसके नीचे वेबसाइट का नाम। साथ में है Rich Dark Blue कलर जो सुरक्षा, संतोष, सुकून और विश्वास का प्रतीक है।
Official Logo
यह है darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com का आधिकारिक लोगो (Official Logo). यह एक नीले और नारंगी रंग का सीधा-सरल Text है, जो हमारे Content की सरलता को दर्शाता है। इसका नीला रंग सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। यह हमारे प्लेटफॉर्म की सुरक्षा और कॉन्टेंट की विश्वसनीयता को दर्शाता है।
जबकि नारंगी रंग हमारे उत्साह और रचनाधर्मिता को दर्शाता है। इस वेबसाइट पर हम जो भी जानकारी पब्लिश करते हैं, वह गहन रिसर्च का परिणाम होती है। उसके बाद भी अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो उसे लगातार अपडेट किया जाता है। इसीलिए पाठक हमारे कॉन्टेंट पर भरोसा करते है। और बार-बार लौटकर आते हैं।
Web Address
वर्ल्ड वाइड वेब (www) एक विशाल नेटवर्क है, जहाँ अनगिनत वेबसाइट्स मौजूद हैं। और हर वेबसाइट का एक यूनिक वेब एड्रेस होता है, जिसकी मदद से उस वेबसाइट को आसानी से ढूँढ़ा जा सकता है। इसी तरह टेकसेवी डॉट कॉम भी एक यूनिक वेब पता (Web Address) है, जो कि darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com है। मगर आप इसे अपने Browser में अलग-अलग तरीके से टाईप कर सकते हैं। जैसे कि :-
Management
टेकसेवी डॉट कॉम एक India बेस्ड हिन्दी वेबसाइट है, जिसके प्रबंधन व सञ्चालन का काम Techsevi Team द्वारा ऑनलाइन किया जाता है। टेकसेवी डॉट कॉम का सञ्चालन राजस्थान, भारत से किया जाता है। और यह काम हमारी 3 सदस्यीय टीम करती है।
Techsevi Team
टेकसेवी डॉट कॉम की एक 3 सदस्यीय प्रबंधन टीम है, जो इस वेबसाइट का सुचारू रूप से सञ्चालन करती है। आइए, आपको हमारी टीम से मिलवाते हैं…
हमारा उद्देश्य
टेकसेवी डॉट कॉम का उद्देश्य नए लोगों को टेक्नोलॉजी के बारे में सही जानकारी देना है। हमारी कोशिश है कि जब भी आप इन्टरनेट पर किसी विषय में जानकारी खोजने आयें तो आपको उस विषय पर ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले। हम हिन्दी भाषा में ज्यादा से ज्यादा कंटेंट उपलब्ध करवाने की कोशिश में जुटे हैं। darkgray-tarsier-547014.hostingersite.com का सपना है कि इन्टरनेट पर हर जानकारी हिन्दी भाषा में उपलब्ध हो, ताकि अंग्रेजी न जाने वालों को कोई परेशानी न हो। इस काम में हम आपसे भी सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।